ग्वालियर: महज 21 वर्ष की आयु में कु. स्तुति श्रीवास्तव ने सफलतापूर्वक कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्वालियर की पूर्व छात्रा स्तुति ने मैंलंड एयर एवीएशन प्रोफेशनल फ्लाइट ट्रेनिंग कॉलेज से अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर अपने सपनों को नई उड़ान दी है।
कम उम्र में इस बड़ी सफलता को प्राप्त कर स्तुति ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। बचपन से ही पायलट बनने का सपना देखने वाली स्तुति ने अथक मेहनत और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य को साकार किया।
कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त करना विमानन क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है।
