चोरी के आरोपियों को आशापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया

खंडवा। पिपलोद, खालवा एवं हरसूद क्षेत्र में चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों को आशापुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

फरियादी छोटेलाल जायसवाल 60 साल निवासी कालाआम ने चौकी आशापुर पर रिपोर्ट लिखवाई थी कि वह अपने घर पर ताला लगाकर गेहूं लेने के लिए मीरपुर गया था। दोपहर 12 बजे घर आया। देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखे नगदी 3 लाख 60 हजार रुपए और एक सोने की अंगूठी 5 ग्राम की गायब है।

आरोपी अखतर पिता अब्बास खान 22 साल एवं फारूक पिता सरफू खान 24 साल दोनों निवासी केरपानी थाना नेपानगर जिला बुरहानपुर को पुलिस पकड़ लाई।

इनसे नगदी 2 लाख रुपए जप्त किए। एक आरोपी की तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान थाना पिपलोद, खालवा व हरसूद में उन्होंने 05 चोरियां कबूल की हैं। प्रकरण में एक आरोपी की तलाश जारी है।

Next Post

पूर्व मंत्री ने पिता की इच्छा अनुरूप मेडिकल कालेज को सौपा पिता का पार्थिव शरीर

Sat Mar 29 , 2025
रीवा। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के पिता की मृत्यु के पश्चात उनकी इच्छा अनुसार पार्थिव शरीर रीवा श्यामशाह मेडिकल कालेज को दान कर दिया गया. देहदान की प्रक्रिया पूरी होने के दौरान सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रो को अध्यनन करने में मदद […]

You May Like