पूर्व मंत्री ने पिता की इच्छा अनुरूप मेडिकल कालेज को सौपा पिता का पार्थिव शरीर

रीवा। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के पिता की मृत्यु के पश्चात उनकी इच्छा अनुसार पार्थिव शरीर रीवा श्यामशाह मेडिकल कालेज को दान कर दिया गया. देहदान की प्रक्रिया पूरी होने के दौरान सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रो को अध्यनन करने में मदद मिलेगी. स्व. भैयालाल पटेल ने 24 मई 2016 को शरीर दान करने का संकल्प लिया था और उन्होने इसकी जानकारी अपने सभी बेटो को दी थी. रीवा मेडिकल कालेज में आकर देहदान का संकल्प लिया था, पांचो पुत्रो ने अपने पिता के संकल्प को पूरा करने के लिये शनिवार को मेडिकल कालेज पहुंचकर पार्थिव शरीर सौप दिया. पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल ने बताया कि उनके पिता ने देहदान की जानकारी हम सभी भाईयो को दी थी और कहा था कि मृत्यु के पश्चात हमारा शरीर मेडिकल कालेज को सौप देना. उनकी इच्छा और संकल्प को पूरा करने के लिये हम सभी भाईयो ने उनका पार्थिव शरीर श्यामशाह मेडिकल कालेज को दिया है. देहदान से छात्रो को मानव शरीर की संरचना और कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलती है. जैसे-जैसे लोगो में जागरूकता बढ़ती जा रही है लोग देह दान के लिये आगे आ रहे है. अब तक रीवा मेडिकल कालेज में कई लोगो ने देहदान किया है. एनाटामी विभाग से फार्म प्राप्त कर इच्छुक व्यक्ति देह दान का संकल्प कर सकते है.

Next Post

पुलिस कप्तान ने किया बहरी थाने का निरीक्षण 

Sat Mar 29 , 2025
सीधी ।पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा थाना बहरी के वार्षिक निरीक्षण पर आज पहुंचे। थाना पहुंचने पर सर्वप्रथम समस्त थाना स्टॉफ से रुबरू होकर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनकी समस्याएं जानी तथा उनका यथा उचित निराकरण किये। तत्पश्चात थाना बहरी के समस्त शाखाओं जैसे मालखाना ,शस्त्रागार, हवालात, […]

You May Like