मुनि श्री सुधासागर महाराज का भव्य मंगल प्रवेश, उमड़ा जनसैलाब

ललितपुर: राष्ट्रसंत मुनि श्री सुधासागर महाराज के ससंघ मंगल प्रवेश से ललितपुर धर्ममय हो उठा। अभिनंदनोदय तीर्थ में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री ने कहा कि भगवान महावीर की संस्कृति को जीवंत रखना हर भक्त की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर दिया कि धर्म व्यक्ति की निजी पूंजी है, जिसे कोई छीन नहीं सकता और यही भविष्य को सुधारता है।
​इससे पूर्व, गोविंदसागर बांध हाईवे से 5 किमी लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

इसमें 51 अश्व, हाथी-ऊंट और पंजाब-उदयपुर के बैंड आकर्षण का केंद्र रहे। जैन आर्मी की परेड और वीरांगनाओं के शस्त्र प्रदर्शन के बीच भक्तों ने पलक-पावड़े बिछाकर गुरुदेव की अगवानी की। घंटाघर पर विधायक रामरतन कुशवाहा, पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत अनेक गणमान्य जनों ने पाद प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। मुनि संघ के अभिनंदनोदय तीर्थ पहुँचने पर भक्तों ने रजत थालियों से आरती उतारकर हर्ष व्यक्त किया।

Next Post

मां कर्मा जयंती पर बालिका वर्ष का आगाज, अस्पताल में जन्मी कन्याओं का होगा चांदी के लॉकेट से सम्मान

Sun Mar 15 , 2026
मुलताई: अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल के तत्वावधान में साहू समाज की अधिष्ठात्री देवी भक्त शिरोमणि मां कर्मा जयंती समारोह 19 मार्च को दोपहर 1 बजे से मुलताई के सरकारी अस्पताल में आयोजित की जाएगी।अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली के […]

You May Like