रूणे ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के रोमांचक मुकाबले में झांग को हराया

मेलबर्न, 14 जनवरी (वार्ता) डेनमार्क के स्टार टेनिस खिलाड़ी होल्गर रूणे ने मंगलवार को पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में चीन के झांग झिझेन को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के दूसरे दौर में जगह बना ली है।

आज यहां मार्गरेट कोर्ट एरिना में तीन घंटे दस मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मकाबले में होल्गर रूणे ने झांग झिझेन पर 4-6, 6-3, 6-4, 3-6, 6-4 से जीत दर्ज की।

अगले दौर में रूणे का मुकाबला इटली के माटेओ बेरेटिनी से होगा।

Next Post

तीन प्रमुख युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से दुनिया में बढेगा भारत का कद: मोदी

Tue Jan 14 , 2025
नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि तीन प्रमुख युद्धपोतों के कल नौसेना में शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने तथा आत्मनिर्भर बनने की हमारी कोशिशों को मजबूती मिलेगी। श्री मोदी ने मंगलवार को नौसेना के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट […]

You May Like