तीन प्रमुख युद्धपोतों के नौसेना में शामिल होने से दुनिया में बढेगा भारत का कद: मोदी

नयी दिल्ली 14 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि तीन प्रमुख युद्धपोतों के कल नौसेना में शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने तथा आत्मनिर्भर बनने की हमारी कोशिशों को मजबूती मिलेगी।

श्री मोदी ने मंगलवार को नौसेना के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा,“ कल 15 जनवरी हमारी नौसेना की क्षमताओं के लिहाज से एक विशेष दिन होने जा रहा है। तीन फ्रंटलाइन नौसैनिक युद्धपोतों के शामिल होने से रक्षा क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्वकर्ता बनने की हमारी कोशिशें मजबूत होंगी और आत्मनिर्भरता की दिशा में हमारी कोशिशों को बढ़ावा मिलेगा।”

नौसेना ने अपनी पोस्ट में कहा था कि कल का दिन नौसेना के लिए ऐतिहासिक होगा। तीन प्रमुख युद्धपोत सूरत, नीलगिरी और वागशीर नौसेना के बेड़े में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री इस समारोह के मुुख्य अतिथि होंगे।

 

 

Next Post

कांग्रेस ने जारी की दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी सूची

Tue Jan 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की चौथी सूची आज जारी कर दी। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी […]

You May Like