सडक़ किनारे खड़े वाहनों पर लगाया व्हील लॉक

15 वाहनों पर कार्यवाही, 7500 रुपए लगाया जुर्माना

 जबलपुर: यातायात पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए रोजाना ही कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते सडक़ पर वाहनों का आवागमन सुगमता से हो सके। उसी क्रम में गढ़ा यातायात पुलिस द्वारा सडक़ किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों के ऊपर व्हील लॉक लगाकर कार्रवाई की गई। जिसमें कई वाहनों के चालान भी काटे गए। गढ़ा डीएसपी बैजनाथ प्रजापति ने बताया कि शुक्रवार को गढ़ा, महानद्दा, गोरखपुर सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से सडक़ किनारे खड़े वाहनों के ऊपर व्हील लॉक लगाया गया। जिसके चलते 15 गाडिय़ों के ऊपर चालानी कार्रवाई करते हुए 7500 रुपए का समन शुल्क वसूल किया।

लॉक लगते ही भागम- भाग
जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई को देखते हुए सडक़ों पर खड़े अन्य लोगों के वाहनों के ऊपर कार्यवाही ना हो जिसको देखकर लोगों में हडक़ंप मच गया। कार्यवाही होता देख कई लोगों ने अपने-अपने वाहन सडक़ किनारे से हटाना शुरू कर दिए, जिसके चलते अवैध रूप से खड़े वाहन चालकों में भागम- भाग मची रही। इसके अलावा अनाउंसमेंट करके भी कई वाहनों को सडक़ से हटवाया गया।

Next Post

परीक्षा केंद्र पर अचानक पहुंचे कुलगुरु

Sat Jan 11 , 2025
नवयुग महाविद्यालय में उपस्थित थे 279 परीक्षार्थी जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही एल एल. बी की परीक्षा में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अचानक कुलगुरु पहुंचे। जिसमें उन्होंने चलती हुई परीक्षा के बीच निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।जानकारी के अनुसार कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा […]

You May Like