परीक्षा केंद्र पर अचानक पहुंचे कुलगुरु

नवयुग महाविद्यालय में उपस्थित थे 279 परीक्षार्थी

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही एल एल. बी की परीक्षा में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अचानक कुलगुरु पहुंचे। जिसमें उन्होंने चलती हुई परीक्षा के बीच निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।जानकारी के अनुसार कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के नवयुग महाविद्यालय के परीक्षा केन्द्र में प्रात: 8  बजे से 11 बजे तक प्रथम पाली में आयोजित की जा रही एलएल.बी तृतीय सेमेस्टर 2024 की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। इस परीक्षा में कुल 279 परीक्षार्थीगण उपस्थित रहे। कुलगुरु ने उक्त परीक्षा केन्द्र की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी एवं परीक्षार्थीगण उपस्थित रहे। कुलसचिव डा राजेंद्र कुरारिया ने भी हितकारिणी महाविद्यालय निरीक्षण किया ।
जी.एस. महाविद्यालय में किया भ्रमण  
कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा द्वारा जी.एस. महाविद्यालय में अध्यापकों एवं वाणिज्य संकाय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से पाठयक्रम से संबंधित विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही कुलगुरु  ने महाविद्यालय के ग्रंथालय एवं परिसर में स्थित हर्बल गार्डन का भी अवलोकन किया। कुलगुरु  ने महाविद्यालय में आगामी 17-18 जनवरी, 2025 को नैक टीम के प्रस्तावित आगमन पर महाविद्यालय द्वारा की जा रही समग्र तैयारियों की सराहना करते हुए नैक के सातों मापदण्डों के अनुरूप सर्वोत्तम प्रस्तुतीकरण हेतु बहुमूल्य सुझाव दिया एवं नैक मूल्यांकन में उत्कृष्ट ग्रेड के लिए अग्रिम शुभकामना दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.सी. त्रिपाठी, डॉ. ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी सहित अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

नवजात का शव थैले में लेकर भटक रहा था पिता

Sat Jan 11 , 2025
मोक्ष संस्था बनी मददगार, अंतिम संस्कार कराया   जबलपुर: मेडिकल मेंं डिलेवरी के बाद मृत बच्चे ने जन्म दिया। मृत बच्चे के पिता की ऐसी बेबसी थी कि उसके अंतिम संस्कार के लिए यहां वहां भटकता रहा। जानकारी लगते पर मोक्ष संस्था के सदस्य मददगार बनकर पहुंचे और अंतिम संस्कार […]

You May Like