
काबुल, 07 सितंबर (वार्ता) अफगानिस्तान में पिछले एक सप्ताह में कुल 107,037 अफगान शरणार्थी पड़ोसी देश ईरान और पाकिस्तान से अपने वतन लौटे हैं।
अफगानिस्तान के शरणार्थी एवं प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार वतन लौटने वाले सभी नागरिकों को भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और उनके संबंधित गृहनगरों तक मुफ्त परिवहन सहित आवश्यक सहायता प्रदान की गयी है।
इसके अतिरिक्त शरणार्थियों को परिवार से मिलाने के लिए 23 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक की नकद सहायता प्रदान की गयी है।
गौैरतलब है कि अगस्त की शुरुआत में जारी संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल अब तक 23 लाख से अधिक अफगान शरणार्थी पाकिस्तान और ईरान से लौटे हैं। मंत्रालय ने जुलाई के अंत में बताया था कि लगभग 60 लाख अफगान शरणार्थी वर्तमान में विदेशों में रहते हैं जिनमें एक बड़ी आबादी उनकी है जिनका नाम कहीं दर्ज नहीं है।
