
सीधी ।पुलिस अधीक्षक सीधी डॉ. रविंद्र वर्मा थाना बहरी के वार्षिक निरीक्षण पर आज पहुंचे। थाना पहुंचने पर सर्वप्रथम समस्त थाना स्टॉफ से रुबरू होकर उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उनकी समस्याएं जानी तथा उनका यथा उचित निराकरण किये। तत्पश्चात थाना बहरी के समस्त शाखाओं जैसे मालखाना ,शस्त्रागार, हवालात, विवेचक कक्ष, प्रधान आरक्षक लेखक कक्ष, शिकायत शाखा, सीसीटीएनएस, समंस वारंट शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत थाने के संधारित रजिस्टरों का अवलोकन किये जिसमें वीसीएनबी रजिस्टर पर विस्तृत टीप लगाएं तथा उसमें राजनीतिक, सामाजिक व भौगोलिक स्थिति का विवरण स्पष्ट लिखे संबधी निर्देश दिए ।सभी कर्मचारियों के माइक्रो बीट रजिस्टर चेक किए तथा उसे अपडेट रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
