षड्यंत्र रच भूमि बैंक में गिरवी रखकर 52.60 लाख का लोन लिया‌

जबलपुर। संजीवनीनगर थाना अंतर्गत चौकी धनवंतरीनगर में भूमि की खरीद फरोख्त के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है। जालसाजों ने षड्यंत्र रच कर विक्रय पत्र निष्पादन कराया और भूमि बैंक में गिरवी रखकर 52, 60, 000 रूपये का लोन आहरण कर लिया‌।

पुलिस ने बताया कि अमर सिंह ठाकुर पिता शुक्ल सिंह ठाकुर निवासी त्रिमूर्ति नगर राममनोहर लोहिया वार्ड दमोह नाका ने शिकायत दर्ज कराई। जाँच में पाया गया है कि संदीप श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित त्रिमूर्तिनगर जबलपुर के खाली प्लाट को देखकर अमर सिंह ठाकुर रजिस्ट्रीकृत भूमि के दस्तावेज एवं शांतिबाई कोष्ठा नाम की महिला के दस्तावेज एवं फर्जी आधार कार्ड के जरिये सतेन्द्र उपाध्याय एवं एक अन्य महिला तथाकथित शांतिबाई कोष्ठा को साक्षी मोहित तिवारी एवं अंचल दुबे के समक्ष रजिस्ट्री कार्यालय अंधुआ में अन्य षडयंत्रकारी शशांक गौतम, अशलम खान एवं भानूप्रकाश के षडयंत्र से अमर सिंह ठाकुर की भूमि का विक्रय पत्र निष्पादन कराया गया एवं उक्त भूमि पर पंजाब नेशनल बैंक से गिरवी रखकर 52, 60, 000 रूपये का लोन आहरण किया गया है। शिकायत जाँच पर संदीप श्रीवास्तव, सतेन्द्र उपाध्याय एवं शशांक गौतम, शांति बाई, मोहित, अंचल, असलम एवं भानू प्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

तवा बांध लगभग फुल, बारिश से जल्द पूरी क्षमता पर पहुंचने की संभावना

Sun Aug 31 , 2025
इटारसी। तवा बांध को पूरी तरह भरने के लिए अब केवल डेढ़ फीट पानी की जरूरत है। यदि तेज बारिश हुई तो यह शीघ्र ही अपनी अधिकतम क्षमता 1166 फीट तक पहुंच जाएगा। रविवार दोपहर 2 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियों […]

You May Like