कालिंजर-अजयगढ़-पन्ना राष्ट्रीय राजमार्ग बने

भोपाल। प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता व केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंटकर कालिंजर-अजयगढ़-पन्ना व्हाया जबलपुर मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने तथा केन्द्रीय सड़क निधि योजना के अंतर्गत गुनौर व पवई के विभिन्न मार्गों की स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में अनुरोध किया। गडकरी ने आग्रह स्वीकार कर पन्ना से मंडला तक 21 किलोमीटर एलीवेटेड रोड निर्माण कार्य की प्रक्रिया को वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 में सम्मिलित करने हेतु क्षेत्र की जनता की ओर से केन्द्रीय मंत्री गडकरी का आभार भी व्यक्त किया। शर्मा ने केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंटकर खजुराहो से संचालित विमान सुविधा के सुचारु संचालन के साथ ही विमान सेवा को और सुदृढ़ करने तथा यात्री सुविधा के विस्तार के संबन्ध में चर्चा की।

Next Post

यात्रियों से भरी बस पलटी, चार घायल 

Tue Mar 25 , 2025
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत बाघड़,चोभरा दिग्विजय सिंह ग्राम में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। इस बस में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस […]

You May Like