यात्रियों से भरी बस पलटी, चार घायल 

सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत बाघड़,चोभरा दिग्विजय सिंह ग्राम में यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गई। इस बस में डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय घटी जब तिवारी बस क्रमांक एमपी 53 पी 0711 हत्था से भंवर सेन होते हुए बाघड़ सुबह 8:35 पर पहुंची। बस जैसे ही आगे बढ़ी, अचानक उसका कमानी पट्टा टूट गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण खत्म हो गया और बस सड़क से नीचे गिरते हुए पलट गई। दुर्घटना के दौरान बस एक बार पूरी तरह घूम गई लेकिन सौभाग्य से कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

Next Post

युवक पर कुल्हाड़ी से हमला 

Tue Mar 25 , 2025
जबलपुर। कुंडम थाना अंतर्गत ग्राम पिपरिया में एक युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया।‌ हमले में उसे गंभीर चोटे आ गई तो वहीं हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक राजा उर्फ रोहित पटैल 22 वर्ष निवासी ग्राम पिपरिया बघराजी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम […]

You May Like