
अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शहरी विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हाल ही में उन्होंने एक वर्चुअल बैठक आयोजित की, जिसके तहत अशोकनगर के एक प्रतिनिधि मंडल को गुजरात के साबरमती भेजा गया था। सिंधिया की पहल पर, इस प्रतिनिधि मंडल में नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मनोरिया, पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी और नगर पालिका में उपयंत्री भानु कुशवाह शामिल थे।
साबरमती की तर्ज पर बनेगी थीम रोड:
प्रतिनिधि मंडल ने गुजरात पहुंचकर साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य यह देखना था कि जिस प्रकार साबरमती का विकास हुआ है, उसी तर्ज पर अशोकनगर में भी एक बेहतर थीम रोड का निर्माण कैसे किया जा सकता है। यह प्रस्तावित थीम रोड दुबे हॉस्पिटल चौराहा से चुंगी नाका नगर तक बनाई जाएगी। प्रतिनिधि मंडल ने साबरमती के विकास कार्यों का सूक्ष्म अवलोकन किया, ताकि वहां से सीख लेकर अशोकनगर की थीम रोड को भी अत्याधुनिक और आकर्षक खेड़ा लेक का सौंदर्याकरण कर उसे एक प्रमुख मनोरंजक स्थल बनाया जाए। योजना के तहत, लेक के चारों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा और बच्चों के खेलने के लिए झूले सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
अटल ब्रिज का भी किया गया अवलोकन:
शहर से गए प्रतिनिधि मंडल ने अपने दौरे के दौरान अहमदाबाद के प्रतिष्ठित अटल ब्रिज का भी अवलोकन किया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया का स्पष्ट उद्देश्य है कि अशोकनगर में विकास के नए आयाम स्थापित हों और शहर और भी सुंदर एवं सुविधासंपन्न बने। प्रतिनिधि मंडल के दौरे से प्राप्त अनुभव और इन प्रमुख स्थलों की तर्ज पर होने वाले विकास कार्यों से यह उम्मीद जगी है कि जल्द ही अशोकनगर के नागरिकों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
बनाया जा सके।
कांकरिया लेक की प्रेरणा से पछाड़ी खेड़ा लेक का होगा कायाकल्पः
वहीं प्रतिनिधि मंडल ने गुजरात के प्रसिद्ध कांकरिया लेक का भी दौरा किया। इसी की तर्ज पर आगामी समय में अशोकनगर के पछाड़ी खेड़ा लेक को भी बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा।
