धामी ने नौ चिकित्सा एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

खटीमा, 16 अक्टूबर (वार्ता) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने नगला तराई स्थित आवास से नौ चिकित्सा एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ये एम्बुलेंस देहरादून के हंस फाउंडेशन, हिन्दुस्तान जिंक और ममता संगठन के सौजन्य से मुहैया कराई गई हैं। इनमें से आठ हंस फाउंडेशन जबकि एक हिन्दुस्तान जिंक एवं ममता संगठन के सौजन्य से दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हंस फाउंडेशन तथा हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी और ममता संगठन का यह प्रयास स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय पहल है। मोबाइल स्वास्थ्य सेवा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए काफी लाभदायक होगी। उन्होंने कहा कि जनता स्वास्थ्य सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

हंस फाउंडेशन के परियोजना प्रबंधक युद्धवीर सिंह ने बताया कि फाउंडेशन द्वारा जो आठ मोबाइल यूनिट दी गई हैं उनमें से चार मोबाइल यूनिट उधम सिंह नगर जिला और चार मोबाइल यूनिट नैनीताल जिला में स्वास्थ सेवाएं देंगी।

वहीं हिन्दुस्तान जिंक कम्पनी के निदेशक अनामिका झा ने अवगत कराया कि यह सचल चिकित्सा वाहन उधमसिंह नगर के गदरपुर एवं किच्छा क्षेत्र के 25 ग्रामों में संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. केके अग्रवाल, प्रोजेक्ट समन्वयक हंस फाउंडेशन मोहम्मद शाजिद, प्लांट निदेशक हिन्दुस्तान जिंक अनामिका झा, उप निदेशक मुरूगन मानी, सीएसआर हेड नमरायशा, उप निदेशक ममता एचआईएमसी मुरारी चन्द्रा, क्षेत्रीय प्रबंधक ममता संगठन हेमेन्द्र शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी तान्या सिंह, डॉ0 राकेश आदि मौजूद रहे।

 

Next Post

बीएलएस इंटरनेशनल को मिला चीन में भारतीय वीजा केंद्रों के परिचालन का ठेका

Thu Oct 16 , 2025
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) टेक-आधारित सेवा प्रदाता कंपनी बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज लिमिटेड को चीन में भारतीय वीजा आवेदन केंद्रों की स्थापना और परिचालन का तीन साल का ठेका मिला है। कंपनी ने गुरुवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यह ठेका 14 अक्टूबर से प्रभावी हो गया है। […]

You May Like