शिक्षक जिनेन्द्र जैन के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह आयोजित 

दमोह। एकीकृत प्राथमिक शाला ग्वारी में वरिष्ठ शिक्षक जिनेन्द्र जैन 43 वर्ष से अधिक की गौरवपूर्ण व समर्पित शासकीय सेवा पूर्ण करने पर स्थानीय होटल में सेवानिवृत्ति व विदाई समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार मेजर एन एल अठ्या ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर पी पटेल, उत्तम पटेल मंचसीन रहे. सेवानिवृत्त होने पर परिजनों सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने आत्मीय स्वागत कर उन्हें शॉल, श्रीफल व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.

कार्यक्रम में संकुल के समस्त शिक्षकों ग्वारी शाला परिवार ने सहभागिता करते हुए के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान की सराहना की.सभी वक्ताओं ने उनके सरल, अनुशासित व कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद व मंगलमय जीवन की कामना की.

समारोह में भाई डॉ सुमत जैन, संतोष जैन, महेन्द्र जैन पत्रकार,गुन्नू लाल जैन, पुत्र सौरभ भरिल्ल, सुयश भरिल्ल, के सी जैन, शिक्षक सुनील दुबे,श्रीमति राबिया बेगम, रक्षा तिवारी, जयश्री अठ्या, सरिता जैन सविता चौरसिया, प्राची श्रीवास्तव, माया राय, हेमलता मसीह, पी एल अहिरवाल, मनोज चौरसिया,नरेन्द्र अठ्या पत्रकार,आनंद पटैल सहित अनेक गणमान्य जनों ने श्री जैन का शाल, श्रीफल व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएँ दीं.कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ जय कुमार जैन और संजीव श्रीवास्तव ने किया और अंत में सभी अतिथिओं का आभार महेन्द्र जैन सोमखेड़ा ने माना और अपने भाई के साथ अभी तक बिताये पलों को याद किया, सेवानिवृत्ति जीवन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य व सुखमय जीवन की कामना की.

Next Post

द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज से जोड़ने वाली छह लेन की सुरंग परियोजना को मंत्रिमंडल की मंजूरी

Wed Jul 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 जुलाई (वार्ता) सरकार ने राजधानी दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6970 करोड़ रुपये की लागत से आठ किलोमीटर लंबी छह लेन की सुरंग बनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां […]

You May Like