भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सौजन्य भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक और परस्पर हितों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें राज्यों के विकास, प्रशासनिक अनुभवों के आदान-प्रदान और सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी समन्वय को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।
