विक्षिप्त बालिका से दुष्कर्म का आरोपी दो दिन बाद गिरफ्तार

मऊगंज। पुलिस ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. जिसे पूंछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया.

15 अप्रैल को फरियादी ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि मैं अपने मायके गयी थी एवं मेरे पति घर से बाहर मजदूरी करने गये थे. इसी समय मेरी लडक़ी घर पर अकेली थी जो मानसिक रुप से विक्षिप्त है तभी मेरे घर के बगल में मजदूरी करने आये आरोपी द्वारा मेरे घर के अन्दर घुसकर लडक़ी के साथ बलात्कार किया गया. फरियादिया की रिपोर्ट पर बलात्कार का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया. विवेचना के दौरान आरोपी श्यामलाल साकेत पिता रामगरीब साकेत उम्र 30 वर्ष निवासी डाभी थाना नईगढी जिला मऊगंज की तलाश की गई जो गांव से भागने लगा. जिसे नंईगढी पुलिस द्वारा 20 किमी पीछा कर बराव थाना शाहपुर से घेराबंदी कर 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायालय मऊगंज मेें पेश किया गया.

Next Post

सरपंच के भाई ने लगाई फांसी

Thu Apr 17 , 2025
नरसिंहपुर, 17 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव की एक ग्राम पंचायत के सरपंच के भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोटेगांव पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम पंचायत श्रीनगर के सरपंच प्रेमलाल हजयारिया के छोटे भाई दयाशंकर हजयारिया (38) ने बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात […]

You May Like