भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा को खतरा, अप्रैल से शुरू होने वाले स्कूल सत्र को स्थगित करें: त्रिपाठी

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए अप्रैल से प्रस्तावित नए शैक्षणिक सत्र को तत्काल स्थगित करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में स्कूल शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव तथा स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र भेजकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

त्रिपाठी ने कहा कि मार्च की शुरुआत से ही प्रदेश में तापमान में असामान्य वृद्धि दर्ज की जा रही है और अप्रैल-मई में लू चलने की आशंका है। ऐसी स्थिति में छोटे बच्चों को विद्यालय भेजना उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी विद्यालय फीस के लालच में नया सत्र जल्दी शुरू कर देते हैं, जिससे बच्चों को भीषण गर्मी में स्कूल जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्कूलों में शीतल पेयजल, पंखे और समुचित वेंटिलेशन जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

त्रिपाठी ने मांग की कि गर्मी सामान्य होने तक सत्र टाला जाए या स्कूलों का समय प्रातःकालीन किया जाए तथा जिला प्रशासन कड़ी निगरानी सुनिश्चित करे।

Next Post

अमेरिकी दबाव में हुआ व्यापार समझौता, किसानों और युवाओं के हितों पर होगी चोट

Sat Mar 14 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष यश घनघोरिया ने शनिवार को कथित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह समझौता किसानों, युवाओं और छोटे उद्योगों के हितों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इस समझौते […]

You May Like