हर घर तिरंगा अभियान को लेकर आज शाम होंगी भाजपा की मंडल बैठकें

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर की हर घर तिरंगा अभियान को लेकर सभी मंडलों की बैठकें 6 अगस्त को सायं 4 बजे होगी। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी।ग्वालियर विधानसभा के कोटेश्वर मंडल की बैठक ब्रिलियंट स्टार स्कूल में होगी। बैठक में अतिथि के रूप में पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर शामिल होंगे।

संत रविदास मंडल की बैठक अमृत काॅन्वेट स्कूल में होगी इसमें अतिथि के रूप में अशोक शर्मा शामिल होंगे। वीर दुर्गादास मंडल की बैठक आर.एस. काॅन्वेंट स्कूल में होगी इसमें अतिथि के रूप में जितेन्द्र गुर्जर शामिल होंगे। रानी लक्ष्मीबाई मंडल की बैठक कमेटी हाॅल 13 में होगी। इसमें अतिथि के रूप अभय चौधरी होंगे। राजा मानसिंह तोमर मंडल की बैठक कमेटी हाॅल काॅच मील में होगी।

इसमें अतिथि राजकुमार परमार होंगे। राजा अग्रसेन मंडल की बैठक अग्रवाल मैरीज गार्डन में होगी। इसमें अतिथि देवेश शर्मा होंगे। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल की बैठक संस्कार गार्डन में होगी। इस बैठक में अतिथि सुमन शर्मा होंगी। महाराणा प्रताप मंडल की बैठक कमलेश वाटिका में होगी। इस बैठक में अतिथि मुन्नालाल गोयल होंगे।

Next Post

Google Pay, PhonePe, Paytm 'यूजर्स' के लिए 'अलर्ट': 'SBI' की 'UPI सेवा' '6 अगस्त' को 'रहेगी बंद'

Wed Aug 6 , 2025
‘तकनीकी’ ‘रखरखाव’ के ‘कारण’ ‘बंद’ ‘रहेगी’ ‘सेवा’, ‘ग्राहक’ ‘परेशान’, ‘क्या’ ‘समय पर’ ‘होगा’ ‘काम’? नई दिल्ली, 06 अगस्त 2025: Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे डिजिटल पेमेंट ऐप का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए एक महत्वपूर्ण अलर्ट है। देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने घोषणा की […]

You May Like