पानसेमल नगर पटेल,पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष का हुआ आकस्मिक निधन,परिवार सहित क्षेत्र में शोक की लहर,

पानसेमल :नगर पटेल और पूर्व नगर परिषद सहित अनेक पदों पर रह चुके राजेंद्र प्रसाद का निधन होने पर नगर वासियों सहित क्षेत्र वासियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की हे, बुधवार को जेपी राजेंद्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया की तत्कालीन समय के तहसीलदार द्वारा सन् 1982 में राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल को “नगर पटेल”की उपाधि दी गई थी और समाज के वरिष्ठ जनों के साथ बैठक कर नगर में होली,रंगपंचमी,पोला पर्व,कानबाई माता और अन्य त्योहारों की घोषणा की जाती थी.

उन्नत कृषक के साथ ही वे सन् 1995 से 1997 तक पानसेमल नगर परिषद अध्यक्ष के पद पर रहे और पानसेमल नगर भाजपा अध्यक्ष,मंडल अध्यक्ष,आदिम जाती सेवा सहकारी समिति पानसेमल के उपाध्यक्ष,पूर्व में हो हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव के संचालक भी रह चुके थे।नगर पटेल का 73 वर्ष की उम्र आकस्मिक निधन होने से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शोक की लहर छाई है।उनके आकस्मिक निधन को क्षेत्र वासियों ने कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया है,उनका नगर के विकास और समाज उत्थान में अमूल्य योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

Next Post

हादसे में मजदूर की मौत

Wed Jan 15 , 2025
इंदौर: बुधवार सुबह पिपलियाहाना ब्रिज पर एक ट्रक हादसे में मजदूर की मौत हो गई जो कि दूसरा साथी घायल हो गया। हादसे में एक दंपति बाल बाल बच गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रिंग रोड स्थित पिपलियाहाना ब्रिज का है। हादसे में समीर पिता मुबारिक खान 40 साल निवासी […]

You May Like