पूछताछ में बार-बार बयान बदल रहा बांग्लादेशी

जबलपुर: डुमना ऐरिया से मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में घूमते पकड़ा गया बांग्लादेशी पुलिस पूछताछ में बार-बार बयान बदल रहा हैं। वह कैसे जबलपुर पहुंचा इस संबंध में उससे पूछताछ की गई तो कहने लगा कि पैदल और ट्रेन से आया हूं। जब पुलिस ने उससे पूछा कि तुम कहां तो कहने लगा कि कलकत्ता में हूं। हालांकि दो दिन से चल रही पूछताछ में अब तक पुलिस को कोई अहम जानकारी हाथ नहीं लगी हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ जारी है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही होगी।

विदित हो कि खमरिया पुलिस ने मंगलवार को डुमना क्षेत्र में एक युवक को संदिग्ध हालात में घूमते हुए पकड़ा था। युवक मानसिक रूप से कमजोर लग रहा है। पूछताछ में अपना नाम रहमत अली निवासी बांग्लादेश का बता रहा है। पुलिस उससे पूछताछ चल रही है। बताया जाता है कि पूछताछ में वे परिवार के विषय पर पिता का नाम मन्ना सरकार है तो कभी मोहम्मद बता रहा हैं।

मां का नाम मेमरा बेगम बता रहा है। जब उससे पूछा जाता है कि कैसे पहुंचे तो कहता है पैदल और ट्रेन से जबलपुर के जरिए आया हूं। खमरिया थाना प्रभारी सरोजनी टोप्पो ने बताया कि युवक से पूछताछ चल रही है। मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्यवाही होगी। पुलिस युवक कैसे और कब और किस उद्देश्य से आया समेत अन्य बिन्दुओं पर जांच जारी हैं।

Next Post

चाकू अड़ाकर की लूट, तीन गिरफ्तार

Thu May 29 , 2025
जबलपुर: संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंधमुक वायपास एचपी पेट्रोल पम्प के सामने 31 दिसम्बर 2024 को चाकू अड़ाकर युवक से मोबाइल, नगदी रूपए लूटने वाले तीन लुटेरोंं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लूटा गया मोबाइल, जिस बाइक से वारदात की उसे भी जब्त कर लिया। तीनों लुटेरों को न्यायालय में […]

You May Like