कटनी: सात सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने तिलक कॉलेज परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का गुस्सा इस कदर भड़का कि पुलिस द्वारा लगाए गए वाटर कैनन भी उनके हौसले को तोड़ नहीं पाए। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस और छात्रों के बीच जमकर झूमाझटकी हुई।
पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया और एनकेजे थाने पहुंचाया। इस दौरान कॉलेज परिसर और बाहर का माहौल तनावपूर्ण रहा।
एनएसयूआई नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
