सतना: भाजपा के जिलास्तरीय पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का समापन सोमवार 25 मई को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्यआतिथ्य एवं पूर्व महापौर राजाराम त्रिपाठी की अध्यक्षता मे किया गया।प्रशिक्षण वर्ग को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियो के सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने समाज के सभी वर्गो को ध्यान मे रखते हुए योजनाए बनायी है। जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल रहा है। उन्होने कहा प्रदेश के गरीबो, किसानो, युवाओ एवं महिलाओ के लिए बनाये गयी योजनाओं के माध्यम से आज हम विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहे है।
उन्होने कहा कि 2003 मे प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनीतभी से प्रदेश की जनता को सुशासन का मतलब समझ मे आया। उन्होने 2003 के पहले कांग्रेस सरकार के कुशासन का जिक्र करते हुएकहाकि जनता की बुनियादी समस्याए बिजली, पानी और सड़क को लेकर हाहाकार जैसी स्थिति थी। लेकिन प्रदेश मे भाजपा सरकार के बनते ही सबसे पहले इन बुनियादी समस्याओ के सम्बन्ध मे कार्य किए गये और आज हर व्यक्ति को पर्याप्त बिजली, स्वच्छ पानी प्राप्त हो रहा है एवं दूरस्त गांवो तक व्यवस्थित सड़को का जाल दिखाई दे रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक, राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री गणेश सिंह, जिला संगठन प्रभारी जी.एस. ठाकुर, जिलाध्यक्ष पं. भगवती प्रसाद पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण प्रभारी राजेश पाण्डेय, विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, विक्रम सिंह, चित्रकूट प्राधिकारण के अध्यक्ष विजय यादव, विंध्य विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह परिहार, नगर निगम अध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी पालन की विशेष मौजूदगी मे हुए समापन कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओ से प्रशिक्षण के अनुभव साझा किये गये।
इस दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था मे लगे कार्यकर्ताओ को सम्मानित भी किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह ने भाजपा के इतिहास एवं विकास, जिला संगठन प्रभारी जी.एस. ठाकुर ने बूथ प्रबंधन, वरिष्ठ नेत्री प्रज्ञा त्रिपाठी ने कार्य विकास एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक ने व्यवहारिक सत्र विषय पर चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण वर्ग जिला संयोजक रमाकान्त गौतम, रुपरेखा वर्ग नियंत्रक ऋषभ सिंह एवं आभार प्रदर्शन प्रशिक्षण वग जिला सह संयोजक श्रीमती सीमा सिंह यादव ने किया।
