त्योहार हमें आपस में खुशियां बांटने के देते है अवसर: शुक्ल

शहडोल, 15 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। यहां के त्योहार, संस्कृति को बढ़ावा देते हैं। त्योहार हमें आपस में मिलजुल कर खुशियां बांटने का अवसर देते हैं। त्योहार हमेशा आपस में मिल -जुल कर एवं बच्चों के साथ मनाना चाहिए जिससे आगामी पीढ़ी भी हमारी संस्कृति को अपने जीवन में ग्रहण कर सके।

श्री शुक्ल शहडोल जिले के नगर परिषद खांड (बाणसागर) में मकर संक्रांति पर सोंण महोत्सव में संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शहडोल जिले में बना बाणसागर परियोजना विंध्य क्षेत्र के लिए वरदान है। विंध्य क्षेत्र के साथ कई प्रदेशों में पीने एवं सिंचाई के लिए पानी की आपूर्ति इस परियोजना से की जाती है। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी को शहडोल में रीजनल इंडस्ट्रियल कॉनक्लेव से शहडोल संभाग में औद्योगिक क्रांति आएगी। विंध्य क्षेत्र में उद्योग की क्रांति से पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। विंध्य क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। बाणसागर डैम के टापू में बना सरसी आईलैंड भी एक मुख्य पर्यटक केंद्र बन गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी कुछ समय में पर्यटक सरसी आईलैंड से जल मार्ग से बाणसागर डैम तक सफर कर पर्यटन का आनंद उठा सकेंगे। डॉ. राजेश मिश्रा, विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Post

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो दर्जन लोग घायल

Wed Jan 15 , 2025
सतना 15 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में आज श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में करीब दो दर्जन लोग घायल हो गये। पुलिस सूत्रों के अनुसार आज मकर संक्रांति के मौके पर पवित्र स्नान के लिये […]

You May Like