भारत ने जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान का हमला विफल किया, आठ पाकिस्तानी मिसाइल की नष्ट

श्रीनगर 08 मई (वार्ता) भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने पाकिस्तान की ओर से गुरुवार देर शाम जम्मू-कश्मीर में किए गए हमले को विफल करते हुए पाकिस्तान की आठ मिसाइलों को नष्ट कर दिया।

रक्षा सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि पाकिस्तान की ओर से सतवाड़ी, सांबा, आर एस पुरा और अरनिया में मिसाइलों से हमला किया गया। भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन सभी मिसाइल को ध्वस्त कर दिया। कुल मिलाकर आठ मिसाइलों को ध्वस्त किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी सेना आतंकवादी संगठनों की तरह कार्रवाई करते हुए नागरिक ठिकानों को निशाना बना रही है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े धमाके सुने गये और समूचे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया।

नियंत्रण रेखा पर भी पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग की जा रही है, जिसे भारतीय सेना करारा जवाब दे रही है।

पाकिस्तानी सेना ने बुधवार की रात भी भारत में कम से कम 15 जगह पर हमला करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने इन हमलों को विफल कर दिया था। भारतीय सेनाओं ने इसकी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में ताबड़तोड़ हमले कर लाहौर में पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली को ध्वस्त कर दिया था।

 

Next Post

भारत आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में जीतकर ही चैन की सांस लेगा : सिंधिया

Thu May 8 , 2025
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर पहुंचने के बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया। सिंधिया ने कहा – प्रधानमंत्री ने पूरे देश की जनता को विश्वास दिलाया था, आतंकवादियों के विरुद्ध भारत की 140 करोड़ जनता और भारत की सेना बल पूर्ण संकल्प के साथ उनको […]

You May Like