
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज ग्वालियर पहुंचने के बाद ऑपरेशन सिंदूर को लेकर बड़ा बयान दिया। सिंधिया ने कहा – प्रधानमंत्री ने पूरे देश की जनता को विश्वास दिलाया था, आतंकवादियों के विरुद्ध भारत की 140 करोड़ जनता और भारत की सेना बल पूर्ण संकल्प के साथ उनको मिटाने का कार्य करेगी, वह कर दिखाया है।
सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर में तीनों सेना बल वायु सेना, आर्मी और नेवी के संयुक्त ऑपरेशन 9 ऐसी जगह ध्वस्त कर दी हैं, जहां से आतंकवादियों की शुरुआत होती थी, आज भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि एक ही लक्ष्य है और वो लक्ष्य है आतंकवाद को मिटाने का, उसी लक्ष्य के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना के तीनों फोर्सेज ने संयुक्त रूप से सफलतापूर्वक पूर्ण किया है।
सिंधिया ने पत्रकारों से कहा कि हमारा युद्ध आतंकवाद के विरुद्ध है और आज सेना के तीनों बलों को भारत के नागरिक होने के नाते मैं झुककर प्रणाम करता हूं, जिन आतंकवादियों ने देश की हमारी बहनों का सिंदूर मिटाया था, उनको मिटाने का काम,
हमारी सेना ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सफ्तापूर्वक करके दिखाया है, सीमा पार से लगातार हो रही फायरिंग को लेकर सिंधिया ने कहा कि मासूमों पर वार करने की कोशिश पाकिस्तान कर रही है लेकिन उस कोशिश को भी हमारी सेना ने पूर्ण रूप से ध्वस्त कर दिया है, और जो मिसाइल और बारूद पाकिस्तान भेज रहा था उस तरफ से, उसे पूर्ण रूप से ब्लॉक करके छोड़ दिया है, हमें पूर्ण विश्वास है सेनाओं की क्षमता में, हमें पूर्ण विश्वास है प्रधानमंत्री के विश्व स्तरीय नेतृत्व में, और भारत इस आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में जीतकर ही चैन की सांस लेगा।
