बस-बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत

उज्जैन/घट्टिया। कनीपुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह 11 बजे के लगभग बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे। 2 की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। शहर के मार्गों पर लगातार सडक़ दुर्घटना में लोगों की जान जाने के मामले सामने आ रहे हैं सुबह भी कानीपुरा मार्ग पर ग्राम देवन खेड़ी के पास बस और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। बाइक पर 3 ग्रामीण सवार थे जिसमें से दो की मौके पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना की जानकारी लगते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। बस उज्जैन से तराना की ओर जाना सामने आया। बताया जा रहा था कि बाइक सवार सामने से आ रहे थे उन्होंने एक आईसर को ओवरटेक करने का प्रयास किया और सीधे बस के सामने आकर टकरा गए। मृतकों की पहचान मांगीलाल पिता देवीलाल परमार 70 साल, मनोहर पिता सुखराम के रूप में हुई है घायल का नाम शंकर पिता पन्नाजी सामने आया है। घायल और मृतक तराना तहसील के ग्राम बिशन खेड़ी के रहने वाले थे तीनों बाइक से उज्जैन कृषि उपज मंडी आ रहे थे। पुलिस द्वारा बस जप्त कर ली गई है बस में सवार यात्री दूसरे परिवहन संसाधनों से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए हैं।

Next Post

एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, अकासा एयर ने ईंधन शुल्क बढ़ाया

Thu Oct 8 , 2026
नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया, उसकी सहयोगी एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस और नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने “विमान ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि” के कारण 09 अक्टूबर से ईंधन शुल्क बढ़ाने की घोषणा की है। इन तीन […]

You May Like