बजरंग दल नेता के भाई की हत्या के आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित

ग्वालियर। भरे बाजार बजरंग दल नेता के भाई विवेक मीणा की सिर में गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस के हाथ 24 घंटे बाद भी खाली हैं. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी लाला अग्रवाल, राहुल यादव और सौरभ यादव अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. पुलिस ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है. विवेक मीणा की हत्या से करीब 24 घंटे पहले भी आरोपियों ने हजीरा क्षेत्र में फायरिंग की थी. इसके बावजूद अगले ही दिन भरे बाजार में विवेक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

विवेक मीणा की हत्या का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में आरोपी वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है. पुलिस के मुताबिक, विवेक मीणा की हत्या में लाला अग्रवाल, राहुल यादव और सौरभ यादव की भूमिका सामने आई है. वारदात के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं, पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.

*आरोपी सौरभ के फायरिंग वाले वीडियो वायरल*

हत्या के मामले में नाम सामने आने के बाद आरोपी सौरभ यादव के सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े कुछ वीडियो और रील भी वायरल हो रहे हैं.

Next Post

अर्जेंटीना के साथ संयुक्त व्यापार वार्ता में सहयोग बढ़ाने पर जोर

Sat Aug 29 , 2026
नयी दिल्ली, 29 अगस्त (वार्ता) भारत-अर्जेंटीना संयुक्त व्यापार समिति की चौथी बैठक में दोनों देशों ने खनन, ऊर्जा और अवसंरचना समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। ब्यूनस आयर्स के पलासिओ सैन मार्टिन में 24 अगस्त को आयोजित इस बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वाणिज्य सचिव राजेश […]

You May Like