किला चौक पर दुकान तोड़े जाने पर जमकर पथराव, जेसीबी क्षतिग्रस्त

दतिया: यहां किला चौक पर दुकान तोड़े जाने पर जमकर विवाद हो गया है। दुकानदारों को बिना सूचना दिए दुकानें तोड़ दी गईं। गुलजार शाह मजार के बगल में स्थित दुकानों को बिल्डर्स ने जेसीबी से तोड़ दिया।

बंद दुकान में रखे सामान के नुकसान पर गुस्साए दुकानदारों ने जेसीबी पर पथराव किया जिससे जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई। दुकानदारों ने चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस हालात काबू में करने में जुटी है।

Next Post

4 घरों पर चोरों का धावा, लाखों का माल ले गए चोर

Sun Feb 8 , 2026
जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में बेखौफ चोरों ने चार घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात, नगदी समेत लाखों रूपए का माल पार कर दिया। यह वारदातें गोहलपुर, तिलवारा, भेड़ाघाट, मझौली थाना क्षेत्र में हुई है। पुलिस ने चारोंं ही मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर […]

You May Like