विश्वविद्यालय प्रशासन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

ग्वालियर: छात्र नेता जयप्रकाश मौर्य ने जीवाजी विश्वविद्यालय एवं सिक्यूरिटी एजेंसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों से संस्थान द्वारा बिना टेंडर निकाले एक ही संस्थान को ठेका दिया जा रहा है जिसके विरुद्ध लोकायुक्त एवं ईओडब्ल्यू में शिकायती आवेदन दिया गया है। जयप्रकाश मौर्य ने आज एक पत्रकार वार्ता में कहा कि बिना टेंडर निकाले कोई भी संस्थान किसी को ठेका नहीं दे सकता है.

लेकिन जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा नियमों को ताक पर रखकर एक ही कंपनी को लगातार ठेका दिया जा रहा है। इस ठेके के माध्यम से बेजा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ठेका दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा मांग की है कि इनकी ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा की जावे और जो सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं, उनका पुलिस वेरिफिकेशन हुआ है या नहीं हुआ है इसकी जांच की जावे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

Next Post

जंगली सुअर के शिकार मामले में एक गिरफ्तार, खेत से तीन किलो मांस जब्त

Tue Feb 24 , 2026
शाहगढ़: शाहगढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने जंगली सुअर का शिकार करने और उसका मांस बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि […]

You May Like