जंगली सुअर के शिकार मामले में एक गिरफ्तार, खेत से तीन किलो मांस जब्त

शाहगढ़: शाहगढ़ वन परिक्षेत्र की टीम ने जंगली सुअर का शिकार करने और उसका मांस बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि उप वनक्षेत्र हीरापुर की वीट तिगोड़ा स्थित खेत में जंगली सुअर का शिकार कर उसका मांस खाया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर परिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी के निर्देश पर हीरापुर सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जीपी गौतम की टीम ने तिगोड़ा निवासी मानक लोधी के खेत में बनी अस्थायी झोपड़ी पर दबिश दी। तलाशी के दौरान झोपड़ी के पास खेत की मेड़ पर घास में छिपाकर रखा गया जंगली सुअर का मांस पॉलीथिन में मिला। वन विभाग ने मांस जब्त कर आरोपी से पूछताछ की। मानक लोधी ने यह मांस बताया कि उसके द्वारा शिकार किए हुए सुअर के मांस को बेचने और खाने के लिए रखा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मानक लोधी को गिरफ्तार कर लिया।
परिक्षेत्र अधिकारी सर्वेश सोनी ने बताया कि आरोपी से करीब तीन किलोग्राम मांस बरामद किया गया है और उनसे आगे की पूछताछ जारी है। उन्होंने पुष्टि की कि आरोपी ने पहले सुअर का शिकार किया और फिर उसके मांस का विक्रय करना। था। आरोपी को सोमवार को शाहगढ़ न्यायालय में पेश कर रिमांड मांगा गया था लेकिन जमानत नहीं मिली और देर शाम उसे उपजेल बंडा भेज दिया गया। आपको बता दें कि क्षेत्र में वन्यप्राणियों के शिकार, असमय मौत और जंगल कटाई की घटनाओं से वन्यजीव पर्यावरण संरक्षण प्रेमियों में चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि इसके पहले भी नीलगाय, जंगली सुअर आदि की मौत की गुत्थी अभी तक अनसुलझी है, जिससे वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Next Post

किसान सम्मेलन में आज शामिल होंगे राहुल-खड़गे, पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से संवाद भी करेंगे

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मंगलवार को भोपाल में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे। दोनों वरिष्ठ नेता दोपहर में राजधानी पहुंचकर किसानों की बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और बाद में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम […]

You May Like