किसान सम्मेलन में आज शामिल होंगे राहुल-खड़गे, पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से संवाद भी करेंगे

भोपाल: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मंगलवार को भोपाल में आयोजित किसान सम्मेलन में शिरकत करेंगे। दोनों वरिष्ठ नेता दोपहर में राजधानी पहुंचकर किसानों की बड़ी सभा को संबोधित करेंगे और बाद में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राहुल गांधी दोपहर लगभग 1 बजे चार्टर्ड विमान से राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे अटल पथ, जवाहर चौक स्थित सभा स्थल के लिए रवाना होंगे और करीब 1:50 बजे किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

किसान सम्मेलन के बाद राहुल और खड़गे प्रदेश पदाधिकारियों एवं जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। बैठकों और जनसभा के बाद दोनों नेता शाम लगभग 5:30 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Next Post

वंदे मातरम् के साथ शुरू हुई मप्र कैबिनेट की बैठक

Tue Feb 24 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा स्थित समिति कक्ष में मंत्री परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान के साथ हुई। बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा […]

You May Like

मनोरंजन