
रीवा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 17 अगस्त 2026 को दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने रीवा और शहडोल संभाग के सभी जिला कलेक्टरों, पुलिस अधीक्षकों तथा जबलपुर जिले के कलेक्टर और एसपी के साथ अति वृष्टि और चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, पुलिस महानिदेशक होमगार्ड्स, क्षेत्रीय विधायकगण, संभागायुक्त और पुलिस महानिरीक्षक रीवा-शहडोल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
