चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए ऋषभ पंत पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

मुंबई, 16 मई (वार्ता) लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान ऋषभ पंत पर आईपीएल के 59वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल के एक बयान के मुताबिक, “क्योंकि यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-गति अपराधों से जुड़ा है, इसलिए ऋषभ पंत पर 12 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।” इस रोमांचक मुकाबले के शुरू होने से पहले दोनों टीमें काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरीं और उत्तर प्रदेश में आई भयानक ओलावृष्टि के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखा।

Next Post

स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से हराया

Sat May 16 , 2026
नयी दिल्ली,16 मई (वार्ता) स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में शनिवार को 6 विकेट से हरा दिया और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतने के बाद, जेमिनी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला […]

You May Like