कांग्रेस ने SC के फैसले को लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताया

 

भोपाल। वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का मध्य प्रदेश कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रवक्ता शहरयार खान ने कहा कि यदि यह विधेयक लागू होता तो करोड़ों नागरिकों, विशेषकर अल्पसंख्यकों के धार्मिक और सामाजिक अधिकार प्रभावित हो सकते थे। अदालत ने मामले को संविधान पीठ के समक्ष भेजते हुए अगली सुनवाई तक नई कार्यवाही पर रोक लगा दी है। कांग्रेस ने इस निर्णय को न्यायपालिका की संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का प्रमाण बताया। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र की आत्मा समानता, न्याय और धार्मिक स्वतंत्रता में निहित है और वह संविधान व नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।

Next Post

पिपलिया मंडी में प्रेमी युगल ने कीटनाशक खाकर दी जान

Mon Sep 15 , 2025
मंदसौर। मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। प्रेमी युगल ने परिजनों की सहमति न मिलने से क्षुब्ध होकर कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान मूंदड़ी निवासी अरुण मेघवाल (युवक) और नीमच जिले के शकरग्राम निवासी पवित्रा चौहान […]

You May Like