दमोह। शहर के टंडन बिल्डिंग से उमा मिस्त्री की तलैया जाने वाले मुख्य मार्ग पर रखा अवैध तखत लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि टंडन बिल्डिंग ध्वस्त होने के बाद भी सड़क पर रखा यह तखत आवागमन में बाधा बन रहा है। मार्ग संकरा होने से राहगीरों, व्यापारियों और वाहन चालकों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस संबंध में कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए अवैध तखत को तत्काल हटाया जाए, ताकि मार्ग सुरक्षित और सुगम बन सके तथा भविष्य में होने वाले हादसों पर रोक लगाई जा सके।
