जबलपुर: बरेला थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक राजू यादव 35 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर पर चौक का कार्यक्रम था वह अपने मामा की बेटी सुनीता बाई और देास्त अभिषेक लोधी तथा पूरन सिंह उसके यहां कार्यक्रम में आये थे.
जो वापस जबलपुर जाने के लिये घर से पैदल जमुनिया तिराहा पहुॅचे, शाम लगभग 4 बजे पड़वार तरफ से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 सीएफ 9691 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी बहन सुनीता, दोस्त अभिषेक लोधी, पूरन सिंह को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे तीनों रोड़ में गिर गये, तीनों के हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आयीं हैं।
