रायपुरा घाटी में ट्रक खराब देवरा-किशनगढ़ मार्ग पर लगा लंबा जाम

छतरपुर। जिले के देवरा–किशनगढ़ मार्ग पर स्थित रायपुरा घाटी में एक ट्रक खराब हो जाने से भारी जाम की स्थिति बन गई। शनिवार रात से ही घाटी में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार रायपुरा घाटी में एक ट्रक अचानक खराब हो गया, जिससे सड़क का रास्ता अवरुद्ध हो गया। इसके कारण देवरा से किशनगढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर बसें, ट्रक और अन्य छोटे-बड़े वाहन घंटों से जाम में फंसे हुए हैं।

यह मामला किशनगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और खराब ट्रक को हटाकर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्रक को हटाकर मार्ग को साफ किया जाएगा, ताकि फंसे हुए वाहनों को निकाला जा सके और यातायात सामान्य हो सके।

Next Post

29 मार्च से नया फ्लाइट शेड्यूल, भोपाल से मुंबई-हैदराबाद के लिए बढ़ेंगी सेवाएं

Sat Mar 14 , 2026
भोपाल। आगामी 29 मार्च से लागू होने वाले समर सीजन शेड्यूल के साथ राजधानी भोपाल की हवाई कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय विस्तार होने जा रहा है। नए शेड्यूल के लागू होते ही भोपाल एयरपोर्ट से संचालित उड़ानों की संख्या बढ़कर लगभग 40 हो जाएगी। इससे यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों […]

You May Like