जबलपुर: संजीवनीनगर थाना अंतर्गत चंदन कॉलोनी में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र नगदी और जेवरात ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि संजय चौकसे 54 वर्ष निवासी चंदन कालोनी गंगासागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि किसानी का काम करता है। अपने ग्राम कालादेही बरगी घर के सभी सदस्य गये थे घर में ताला लगा दिये थे शाम लगभग 6-30 बजे उसका बेटा आशुतोष चौकसे आया जिसने बताया कि घर का ताला टूटा है और सामान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा है तो वह ग्राम कालादेही से आकर देखा घर मे रखे 20 हजार रूपये, सोने की 3 अंगूठी गायब थीं कोई अज्ञात चोर ताला तोडक़र घर में घुसकर नगदी तथा सोने की अंगूठी कुल कीमती लगभग 50 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
Next Post
दहेज लोभियों पर एफआईआर
Wed Mar 5 , 2025
निकाह के आठ दिन बाद एक लाख की डिमांड जबलपुर: निकाह के आठ दिन बाद दहेज में कम दहेज मिलने का ताना मारते हुए एक लाख रूपए की डिमांड करने वाले दहेज लोभियों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।गढ़ा पुलिस के मुताबिक श्रीमती सायना बानो 30 वर्ष निवासी […]
