भोपाल: चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर राजधानी के तलैया स्थित काली मंदिर में भुजरिया विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ भुजरिया का विसर्जन किया गया। इस दौरान भक्तों ने गीत-संगीत और जयकारों के बीच मां काली से सुख-समृद्धि की कामना की।
उधर, सुबह से ही कर्फ्यू वाली माता के मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाएं और युवा पारंपरिक वेशभूषा में भुजरिया लेकर पहुंचे और पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना की। विसर्जन के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।जबकि नवमी के अवसर पर शहर के अन्य देवी मंदिरों में भी पूजा-अर्चना और कन्या पूजन जैसे आयोजन हुए, लेकिन काली मंदिर में भुजरिया विसर्जन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
