नयी दिल्ली,16 मई (वार्ता) स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने जेमिनी क्रिकेट क्लब को 51वें अखिल भारतीय गोस्वामी गणेश दत्त स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में शनिवार को 6 विकेट से हरा दिया और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। टॉस जीतने के बाद, जेमिनी क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जेमिनी क्रिकेट क्लब ने 39.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए, जिसमें आदित्य पोपली 62(58), समर्थ सिंह 43(18) और प्रताप बसिष्ठा 35(40) का योगदान रहा। वहीं, स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के गेंदबाजों में ललित यादव ने 30 रन देकर 3 विकेट, सुशील कुमार ने 44 रन देकर 3 विकेट और योगेश कुमार ने 45 रन देकर 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए, स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने 31.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इसमें कुणाल सांगवान 105(90) और ऋषभ ड्राल 82(51) की शानदार पारियों की मदद से टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया और क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। जेमिनी क्रिकेट क्लब की बॉलिंग के दौरान, सौरभ राय ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए, प्रताप बसिस्ता ने 42 रन देकर 1 विकेट और अरुण कुमार ने 51 रन देकर 1 विकेट लिया।
संक्षिप्त स्कोर:
जेमिनी क्रिकेट क्लब – 39.1 ओवर में 10 विकेट पर 276 रन(अद्वित्य पोपली – 62(58), समर्थ सिंह – 43(18) और प्रताप बसिस्ता- 35(40), ललित यादव – 30/3, सुशील कुमार – 44/3,योगेश कुमार- 45/2)
स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब – 31.1 ओवर में 4 विकेट पर 277 रन (कुणाल सांगवान – 105(90) और ऋषभ ड्राल – 82(51),सौरभ राय – 24/ 2)
कीमती प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार – कुणाल सांगवान (स्पोर्टिंग) – 105(90) को दिया गया जबकि स्पोर्ट् सन फाइटर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार – ऋषभ ड्राल (स्पोर्टिंग) – 82(51) को मिला।
रविवार को एसेस फार्म क्रिकेट क्लब बनाम फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब का मुकाबला होगा।

