लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प: वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को जिलों तक पहुंचाने की बनी योजना

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज जिला एवं विधानसभा प्रभारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक रणनीति को मजबूत करने तथा राष्ट्रव्यापी आंदोलन और हस्ताक्षर अभियान “वोट चोर, गद्दी छोड़” की कार्ययोजना को अंतिम रूप देने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान जनता की आवाज़ है, जो देशभर में जन आंदोलन का स्वरूप लेगा। हर कांग्रेस कार्यकर्ता इसे जिले से लेकर बूथ स्तर तक जनता के बीच लेकर जाएगा।”

पटवारी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच सक्रिय संवाद स्थापित करने तथा जनता के मुद्दों पर संघर्ष को और तेज़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, “यह केवल एक राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि लोकतंत्र की अस्मिता बचाने की लड़ाई है। हर कांग्रेस कार्यकर्ता को इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।”

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, रणविजय सिंह लोचव और महासचिव (संगठन) डॉ. संजय कामले सहित सभी जिला एवं विधानसभा प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जिला स्तर पर अभियान की योजना और संगठन विस्तार पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Next Post

पारदी बदमाशों के कब्जे से त्रस्त महिलाओं का फूटा गुस्सा, हनुमान चौराहे पर चक्काजाम

Thu Oct 9 , 2025
गुना। धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम बीलाखेड़ी की डेढ़ दर्जन से अधिक महिलाओं ने गुरुवार को हनुमान चौराहे पर चक्काजाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का आरोप है कि गांव के कुछ पारदी बदमाशों ने उनके खेतों पर कब्जा कर लिया है और उन्हें खेती नहीं करने […]

You May Like