साने ताकाइची ने रचा इतिहास, जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं

टोक्यो, 21 अक्टूबर (वार्ता) जापान में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की अध्यक्ष साने ताकाइची (64) को मंगलवार को संसद ने प्रधानमंत्री चुन लिया गया। इसके साथ ही वह जापान की ऐसी पहली महिला हो गई जिन्होंने यह सर्वोच्च पद हासिल करने सफलता पायी।

सुश्री ताकाइची ने निचले सदन में पहले दौर के मतदान में 237 वोट हासिल करके जीत हासिल की और दूसरे दौर के चुनाव की नौबत ही नहीं आयी। उनके विरोधी और डेमोक्रेटिक पार्टी के योशीहिको नोदा को महज 149 वोट मिले।

ताकाइची के मतदान करते ही सांसदों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और उनके चुनाव के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। गत सोमवार को एलडीपी और जापान इनोवेशन पार्टी (जेआईपी) के बीच हुए गठबंधन समझौते ने उनका प्रधानमंत्री बनना तय कर दिया था। इसके बाद इस पद पर चुनाव केवल औपचारिकता ही रह गया था। जेआईपी पहले ही यह एलान कर चुकी है कि वह मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी।

कुल 465 सीटों वाले निचले सदन में बहुमत का जादुई आंकड़ा 233 है। सदन में ताकाइची की पार्टी एलडीपी के पास 196 और जेआईपी पास 35 सीटें हैं। दोनों के पास कुल मिलाकर 231 सीटें हैं।

अपने चुनावी अभियान के दौरान, ताकाइची ने यह भी संकेत दिया था कि अगर वह सरकार संभालती हैं तो वह बड़ी संख्या में महिलाओं की नियुक्ति करेंगी।

सुश्री ताकाइची ने आर्थिक सुरक्षा और आंतरिक मामलों के मंत्री के रूप में 30 साल तक सेवा दी है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में अपने तीसरे प्रयास में एलडीपी का नेतृत्व हासिल किया।

 

 

Next Post

रफ्तार का कहर, सरपंच एवं भाजपा नेता सहित तीन लोग गंभीर घायल

Tue Oct 21 , 2025
ग्वालियर: सरपंच संघ की ब्लॉक अध्यक्ष एवं भाजपा नेता सहित तीन लोगों को सेंट्रो कार ने टक्कर मार दी। कार तीनों को घसीटते हुए करीब सौ मीटर तक ले गई। खन्दी में जाकर गिरी कार के नीचे तीनों लोग दब गए। पचोखरा सरपंच मीना कुशवाहा एवं उनके पति भाजपा नेता […]

You May Like