अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर बिना अनुमति हो रहा निर्माण नगर निगम ने हटाया

ग्वालियर। नगर निगम ने दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 55 अवाडपुरा में एक अवैध कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर नियमों के खिलाफ किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। नगर निगम के भवन अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि अवाडपुरा में ग्राम गुड्डी के सर्वे नंबर 281, 283 और 288 पर डॉ. बेदी और बिन्नू प्रताप द्वारा बिना वैध अनुमति कॉलोनी बनाई जा रही थी। नगर निगम से कोई स्वीकृति, लेआउट पास या अन्य अनुमति नहीं ली गई थी। अनुमति न होने के बावजूद भूखंड काटकर निर्माण किया जा रहा था। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर इस अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया। अमले ने निर्माण सामग्री को भी जब्त कर लिया ताकि भविष्य में कोई अवैध निर्माण न कर सके। नगर निगम ने कॉलोनाइजरों को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति कोई भी निर्माण कार्य करना सख्त मना है।

Next Post

प्रति रविवार को झोनवार सफाई मित्रों के साथ होगी पोहा पार्टी: महापौर

Sun Dec 28 , 2025
इंदौर। स्वच्छता में इंदौर की निरंतर अग्रणी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज प्रातः भार्गव द्वारा झोन क्रमांक 15 अंतर्गत फूटी कोठी ब्रिज के पास क्षेत्रीय सफाई मित्रों के साथ आत्मीय संवाद किया गया। इस अवसर पर महापौर ने सफाई मित्रों के साथ चाय एवं पोहा […]

You May Like