फ्रांस के सैन्य बजट में दोगुनी वृद्धि

पेरिस, 14 जुलाई (वार्ता) फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने देश के सैन्य बजट में दोगुनी बढ़ोत्तरी की है। रक्षा बजट 2027 तक 64 अरब यूरो (74.8 अरब डॉलर) हो जाएगा जो 2017 में 32 अरब यूरो था।

रूस-यूक्रेन युद्ध और यूक्रेन के क्षेत्रो में रूस के बढ़ते प्रभाव का हवाला देते हुए उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो )एवं यूरोपीय संघ द्वारा अपने सैन्य बजट में बढ़ोतरी के मद्देनजर फ्रांस ने यह इजाफा किया है।

श्री मैक्रॉ ने आज राष्ट्रीय अवकाश ‘बैस्टिल दिवस’ की पूर्व संध्या पर फ्रांसीसी सशस्त्र बलों को अपने वार्षिक संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा ‘ सैन्य क्षेत्र की अपनी योजना के अनुसार हम इसे 2030 तक दोगुना करने पर सहमत हुए। यह एक नया ऐतिहासिक प्रयास होगा। 2027 तक हमारा सैन्य बजट दोगुना होकर 64 अरब यूरो हो जाएगा।”

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार श्री मैक्राॅ ने कहा “इस दुनिया में स्वतंत्र होने के लिए, आपको भयभीत होना चाहिए। भयभीत होने के लिए आपको शक्तिशाली होना चाहिए।दुनिया परमाणु शक्ति की वापसी और ‘बड़े संघर्षों के प्रसार’ को देख रही है।”

उन्होंने दुनिया भर में हो रहे विभिन्न संघर्षों का उल्लेख किया जिसमें ईरान में इज़राइल की बमबारी के साथ 12-दिवसीय इज़राइल-ईरान युद्ध, 22 जून को ईरानी परमाणु स्थलों पर अमेरिकी बमबारी, पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान संघर्ष, पाकिस्तानी सैन्य सुविधाओं और आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर किए गए भारतीय हमले और रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र किया गया।

जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नाटो के सदस्यों सहित अमेरिकी सहयोगियों से सैन्य खर्च बढ़ाने के विचार पर ज़ोर दे रहे हैं। उन्होंने यूरोपीय संघ से भी अपना सैन्य बजट बढ़ाने का अनुरोध किया है।

यूरोपीय संघ में भी सैन्य बजट की समीक्षा और इसे बढ़ाने की मांग पर चर्चा चल रही है क्योंकि ये सभी रूस को यूरोपीय सुरक्षा के लिए ‘खतरा’ बताते हैं।

 

 

Next Post

सीरिया में बन सकते हैं रूसी सैन्य अड्डे

Mon Jul 14 , 2025
माॅस्को, 14 जुलाई (वार्ता) रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई वर्शिनिन ने सोमवार को कहा कि सीरिया में देश के सैन्य ठिकानों को बनाने को लेकर दोनों देश संपर्क में हैं। श्री वर्शिनिन ने कहा,“मैं पुष्टि कर सकता हूँ कि सभी मामलों पर दमिश्क के साथ हमारे संपर्क बने हुए […]

You May Like