सागर रत्ना और असांजो रेस्टोरेंट में छापा, मिली गंदगी, बासी खाद्य सामग्री, नोटिस  

जबलपुर। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मंगलवार को राइट टाउन स्थित सागर रत्ना रेस्टोरेंट में छापा मार कार्रवाई की । किचन एवं स्टोर में जब टीम पहुंची तो एक दिन पुरानी बासी दाल मखनी एवं उबले चने विक्रय के लिए फ्रिज में रखे मिले। मौके पर संग्रहित पनीर एवं बासी खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए। किचन में साफ सफाई नहीं पाये जाने पर धारा 32 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जा रहा है। इसी प्रकार राइट टाउन स्थित असांजो रेस्टोरेंट के वाशिंग एरिया में गंदगी पाई गई। किचन में संग्रहित पनीर एवं सनफ्लावर तेल के सैंपल जांच लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने बताया कि सभी सैंपल राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जा रहे हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Next Post

यूपीआई से 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क, 15 अक्टूबर से लागू

Tue Sep 15 , 2026
नयी दिल्ली, 15 सितंबर (वार्ता) सरकार ने यूपीआई के जरिये 2,000 रुपये से अधिक के मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर 0.4 प्रतिशत शुल्क तय किया है जो 15 अक्टूबर से लागू होगा। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार शाम एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि व्यक्तिगत यूपीआई खातों से मर्चेंट खातों में भुगतान पर […]

You May Like