​हादसे को न्योता: सेमरखेड़ी स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज नहीं, ट्रेन के नीचे से निकलने को मजबूर यात्री

बीना। भोपाल रेल मंडल के डीआरएम पंकज त्यागी शुक्रवार को बीना के सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान पहुंचे। जहां ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के साथ पहुंचकर विभिन्न समस्याओं को लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।सेमरखेड़ी स्टेशन पर पैदल पुल नहीं, यात्री पार कर रहे रेलवे ट्रैक जनपद सदस्य पप्पू सेन, आगासौद सरपंच पप्पू आदिवासी सहित सरपंच संघ बीना ने मांग की है कि सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर पैदल पुल न होने के कारण यात्री रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी ओर जाने को मजबूर हैं, जिससे उनकी जान हर रोज जोखिम में पड़ रही है।यात्रियों को रेल पटरी पार कर एक तरफ से दूसरे तरफ जाना पड़ता है। कई बार बीच ट्रैक पर ट्रेन खड़ी हो जाती है और यात्रियों को ट्रेन के नीचे से निकल कर दूसरे प्लेटफ़ॉर्म जाना पड़ता है। जिससे किसी भी समय दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। सेमरखेडी स्टेशन पर 4 से 5 रेल पटरी निकली हुई है, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म जाने के लिए पैदल पुल की अति आवश्यकता है।यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है।आगासौद गांव से सेमरखेड़ी तक सड़क निर्माण की मांग जनपद सदस्य पप्पू सेन, आगासौद सरपंच पप्पू आदिवासी सहित सरपंच संघ बीना ने मांग की है कि ग्राम आगासौद से सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन तक का करीब तीन किमी का रास्ता बहुत ही खराब है। करीब 10 से 12 गांवों के लोगों के लिए यह एक ही रास्ता है।आसपास के विद्यार्थियों सहित ग्रामीण सेमरखेड़ी स्टेशन से मुंगावली, अशोकनगर, गुना, बीना,विदिशा,भोपाल रोजाना अपडाउन करते हैं। ऐसे में उन्हें परेशानी होती है। बारिश के समय तो लोगों को कीचड़ में से होकर गुजरना पड़ता है।ग्रामीणों ने सड़क बनाने की मांग की है।कोरोना काल से बंद ट्रेन का स्टॉपेज शुरू करने की मांग जनपद सदस्य पप्पू सेन, आगासौद सरपंच पप्पू आदिवासी सहित सरपंच संघ बीना ने मांग की है कि सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर जोधपुर-भोपाल-जोधपुर ट्रेन का स्टॉपेज था,लेकिन कोरोना काल से बंद ट्रेन का पुनः स्टॉपेज करने की मांग की है। साथ ही भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी, साबरमती एक्सप्रेस ट्रेनों का भी स्टॉपेज किया जाए। इन्होंने की मांग सेमरखेड़ी रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं की कमी होने के कारण यात्री परेशान हो रहे हैं। जिसको लेकर डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से कीरत सेन, संतोष साहू, राकेश तिवारी, हेमंत, रामसेवक, संतोष पाल, तुलाराम, भोलाराम, कन्हैया लाल, संजू, करन, छोटू सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Next Post

नागालैंड की वास्तविक शक्ति वहां के लोगों की जीवंत परंपराओं में निहित - राधाकृष्णन

Fri Mar 6 , 2026
नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नागालैंड को प्रकृति, संस्कृति और साहस का संगम बताते हुए कहा है कि राज्य की वास्तविक शक्ति यहां के लोगों और उनकी जीवंत परंपराओं में निहित है। श्री राधाकृष्णन ने शुक्रवार को नागालैंड के लुमामी परिसर में आयोजित नागालैंड विश्वविद्यालय के […]

You May Like