एनएचडीसी अध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ओंकारेश्वर पावर स्टेशन पहुंचे, 500 किलोवाट सोलर प्लांट का किया उद्घाटन

ओंकारेश्वर, एनएचडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गुप्ता और प्रबंध निदेशक श्री ओमप्रकाश सोमवार को ओंकारेश्वर पावर स्टेशन पहुंचे। परियोजना प्रमुख श्री डी. के. द्विवेदी ने दोनों का पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। लेडीज क्लब की अध्यक्षा श्रीमति अंजना द्विवेदी ने एनएचपीसी लेडीज वेलफेयर समिति की अध्यक्षा श्रीमति शीखा गुप्ता और श्रीमति गीता चौधरी का भी स्वागत किया।

इस दौरान अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने पावर स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने विद्युत उत्पादन, नियंत्रण प्रणाली, सुरक्षा प्रबंधन और संचालन दक्षता का अवलोकन कर अधिकारियों से परियोजना की उपलब्धियों की जानकारी ली। अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद करते हुए उन्होंने उनके कार्यों की सराहना की और सुरक्षित कार्यसंस्कृति बनाए रखने का आह्वान किया।

दौरे के मुख्य कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री गुप्ता ने परिसर में स्थापित 500 किलोवाट क्षमता के सोलर पावर प्लांट का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा के साथ नवीकरणीय ऊर्जा का विस्तार समय की मांग है। स्वच्छ और हरित ऊर्जा उत्पादन पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जरूरी है।

अध्यक्ष ने कहा कि ओंकारेश्वर पावर स्टेशन ने विद्युत उत्पादन और तकनीकी दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने टीम भावना, अनुशासन और नवाचार के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की बात कही।

प्रबंध निदेशक श्री ओमप्रकाश ने कहा कि अध्यक्ष के नेतृत्व में एनएचडीसी उत्कृष्टता और पारदर्शिता के नए मानदंड स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने पौधारोपण कर हरित विकास का संदेश दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष को सीआईएसएफ द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

कार्यक्रम में एनएचपीसी के महाप्रबंधक विनोद शर्मा, एनएचडीसी के महाप्रबंधक पी. सत्यमूर्ति, विनोद कुमार सिंह, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

एनएचडीसी अध्यक्ष ने 88 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर प्लांट का किया निरीक्षण, बोले- हरित ऊर्जा में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि

Mon Aug 3 , 2026
ओंकारेश्वर,  एनएचडीसी लिमिटेड के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गुप्ता और प्रबंध निदेशक श्री ओमप्रकाश ने सोमवार को जलाशय पर निर्मित 88 मेगावाट फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने प्लांट की तकनीकी विशेषताओं, उत्पादन क्षमता, संचालन प्रणाली और सुरक्षा मानकों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्री गुप्ता […]

You May Like