अनियंत्रित कार ने राहगीरों को टक्कर मारी, दो घायल

निवास। निवास मुख्यालय के कोर्ट परिसर के सामने शनिवार को सड़क हादसा दो राहगीर घायल हो गए। बताया गया कि बाजार की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित चार पहिया कार ने सड़क किनारे खड़े दो राहगीरों को जोरदार टक्कर मार दी और फिर पास में लगे आम के पेड़ से जा टकराई। इस घटना में दोनों राहगीर घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी अनुसार घायल राहगीरों की पहचान बैसाखू पिता रेवत (42) निवासी ग्राम भालीवाड़ा और मुकेश कुमार पिता बलदेव सिंह (35) निवासी ग्राम करौंदी बीजाडांडी के रूप में हुई है। बताया गया कि ये दोनों व्यक्ति कोर्ट परिसर के सामने खड़े थे, इसी दौरान अचानक यह दुर्घटना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार अचानक अनियंत्रित हुई और उसने पहले राहगीरों को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे लगे एक आम के पेड़ से जा टकराई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

इस हादसे में कार चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कार में लगे एयर बैग तुरंत खुल गए, जिससे कार चालक सुरक्षित रहा। हालांकि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का सामने का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने घायल राहगीरों को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती कराया। निवास पुलिस ने घटना का संज्ञान ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

रेलवे पटरी पर घायल मिली किशोरी — परिजनों ने लगाया अपहरण और साजिश का आरोप

Sat Nov 1 , 2025
देवास। मुखर्जी नगर क्षेत्र में शनिवार को एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे पटरी पर घायल अवस्था में मिली। घायल युवती की पहचान संगीता पिता अशोक राठौर (उम्र 17 वर्ष, निवासी मुखर्जी नगर) के रूप में हुई है। उसे गंभीर अवस्था में जीआरपी पुलिस ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसका […]

You May Like